नमस्कार दोस्तों आज हम जानेंगे कि, P/E Ratio क्या है? इसे कैसे कैलकुलेट करते है? शेयर खरीदने से पहले इसका उपयोग कैसे करे?
दोस्तों P/E Ratio या Price to Earning Ratio को जानने से पहले हमे EPS या (Earning Per Share) को समझना होगा|
EPS या (Earning Per Share) क्या है? इसे कैसे कैलकुलेट करें?
EPS यानि Earning Per Share का मतलब होता है कि कोई कंपनी अपने एक शेयर पर कितना लाभ कमाती है|
जब कंपनी के तिमाही या वार्षिक कुल आय (Net Profit) को उस कंपनी के कुल शेयर से भाग दिया जाता है, तब EPS (Earning Per Share) निकल कर आता है| यानी
EPS = Total Net Profit / Total No of Outstanding Shares
मान लीजिये दोस्तों किसी कम्पनी XYZ Ltd का मार्केट में 1 लाख शेयर्स है और उस कंपनी ने साल के अंत में 30 लाख रूपये कमाती है, तो उस कंपनी का EPS होगा:
EPS = Total Net Profit / Total No of Outstanding Shares
= 30 Lakhs /1 Lakh
= 30 Rupees
यानी दोस्तों कंपनी अपने एक शेयर पर 30 रूपये कमाती है|
अब हम P/E Ratio या Price to Earning Ratio का कैलकुलेशन आसानी से समझ सकते है|
P/E Ratio या Price to Earning Ratio का कैलकुलेशन कैसे करें?
किसी भी कंपनी का P/E Ratio निकालने के लिए उस कंपनी के करेंट शेयर प्राइज को उसके EPS (Earning Per Share) से भाग देकर निकला जाता है| यानी
P/E Ratio = Current Share Price / EPS
मान लीजिये दोस्तों किसी कम्पनी XYZ Ltd का करेंट शेयर प्राइस 300 रूपये है और उस कंपनी का EPS 30 रूपये है, तो उस कंपनी का P/E Ratio होगा:
P/E Ratio = Current Share Price / EPS
= 300/30
= 10
यानी दोस्तों कंपनी XYZ Ltd का P/E Ratio 10 है | इसका मतलब यह है कि हम उस कंपनी में 1 रूपये कमाने के लिए 10 रूपये निवेश करना होगा|
इसी तरह दोस्तों अगर किसी कंपनी का P/E Ratio 90 है तो उस कंपनी में 1 रूपये कमाने के लिए 90 रूपये निवेश करना होगा|
Types of P/E Ratio :
मुख्य रूप से P/E Ratio दो प्रकार के होते है:
1. Forward P/E Ratio: इसे किसी कंपनी के Future Earning अनुमान के आधार पर निकला जाता है| यानी कंपनी के करेंट शेयर प्राइस में भविष्य के अनुमानित आय (Estimated Earning) को भाग देकर निकाला जाता है|
2. Trailing P/E Ratio: इसे किसी कंपनी के Past Earning के आधार पर निकला जाता है| ये अधिक सटीक होते है और इसी रेशियों का उपयोग ज्यादा करते हैं| इसे कंपनी के करेंट शेयर प्राइस में Past Earning को भाग देकर निकाला जाता है|
P/E Ratio कहाँ देखे?
दोस्तों आजकल हमे किसी कंपनी की P/E Ratio को कैलकुलेट करने की जरुरत नहीं है| ये इन्टरनेट के माध्यम से मनी-कण्ट्रोल, ईटी मार्केट, ट्रेंड लाइन, स्टॉक एज, टिकर टेप आदि वेबसाइट या इनके मोबाइल एप्प से जानकारी मिल जाएगी|
1. P/E Ratio का उपयोग कोई शेयर सस्ता है या मंहगा यह जानने के लिए करते है| लेकिन दोस्तों किसी दो या अधिक कंपनियों की P/E Ratio की तुलना सामान सेक्टर के कंपनियों से ही किया जाता है| जैसे: सीमेंट सेक्टर में अल्ट्राटेक सीमेंट का P/E Ratio 34 है और ACC सीमेंट का P/E Ratio 19 है| इसका मतलब यह हुआ कि अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ACC सीमेंट के शेयर से महंगा है|
2. दूसरा हम किसी कंपनी की P/E Ratio की तुलना उस कंपनी के सेक्टर या इंडस्ट्रीज की P/E Ratio से तुलना कर भी सस्ता या महंगा का अनुमान लगा सकते है| जैसे: HDFC Bank की P/E Ratio 24 है और उस कंपनी की सेक्टर या इंडस्ट्रीज P/E Ratio 17 है| तो इस तरह HDFC Bank की शेयर प्राइस अपने सेक्टर या इंडस्ट्रीज P/E Ratio से महंगा है|
3. ऐसा कोई जरुरी नहीं कि Low P/E Ratio वाला शेयर सस्ता है और High P/E Ratio वाला शेयर महंगा हैं| ये उस कंपनी के ग्रोथ पर भी निर्भर करता है| कभी-कभी P/E Ratio हमें गलत जानकारी भी दे सकता है| जैसे:
4. एक अन्य विधि में किसी कंपनी के 5 से 6 साल का Average P/E Ratio निकाल कर उसके वर्तमान P/E Ratio की तुलना करके भी एनालिसिस सकते है| जैसे: ABC Ltd कंपनी के Share Price 5 साल का एवरेज P/E Ratio 60 और अभी उस कंपनी का P/E Ratio 45 हो तो इसे अपने हिस्टोरिकल P/E Ratio से सस्ता माना जायेगा|
5. दुनिया के सफल इन्वेस्टर वारेन बफे के अनुसार, किसी शेयर के P/E Ratio 15 से कम है तो वह सस्ता है और यदि वह 15 से अधिक है तो वह महंगा है| यानी
P/E Ratio > 15 Over Valued
P/E Ratio < 15 Under Valued
6. यदि कोई कंपनी घाटे में चल रही हो तो उसका P/E Ratio नहीं निकाला जाता है|
P/E Ratio की कमियाँ :
1. ये हमेशा सटीक जानकारी नहीं देती है|
2. किसी कंपनी पर कितना ऋण है उसे नहीं दिखाता है|
3. कंपनी के ग्रोथ को सही से नहीं दिखाता|
दोस्तों केवल P/E Ratio देखकर आप सफल निवेशक नहीं बन सकते है| P/E Ratio एक बहुत ही महत्वपूर्ण पैमाना जरुर है, लेकिन किसी शेयर को केवल इसी आधार पर चयन करना गलत भी हो सकता है| अतः किसी शेयर को परखने के लिए P/E Ratio के साथ अन्य पैरामीटर को भी चेक करें|
आशा करता हूँ दोस्तों इस पोस्ट से आपको काफी कुछ सीखने के लिए मिला होगा| इससे रिलेटेड कोई भी सवाल हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरुर लिखे| मैं आपके सवालों का जवाब जरुर देने का प्रयास करूँगा|
धन्यवाद!