CAGR क्या है? इसे कैसे कैलकुलेट करें?

दोस्तों आपने कभी न कभी CAGR के बारे में सुना होगा या म्यूच्यूअल फण्ड और शेयर मार्केट में निवेश करने वालों से CAGR के बारे में सुना होगा। आइये इसे जाने कि 
CAGR Kya Hai? और इसे कैसे कैलकुलेट करें?

सबसे पहले CAGR का फुल फॉर्म है: Compounded Annual Growth Rate यानि चक्रवृद्धि सालाना बढ़ोतरी दर। इस प्रकार किसी निवेश में हमें कितने प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज की दर से सालाना औसतन रिटर्न मिला, यह पता करने के लिए CAGR का उपयोग किया जाता है।

हम CAGR को इस फार्मूला की मदद से निकाल सकते है:

CAGR = (FV/SV)^1/N - 1

जहाँ 
FV =  Final Value या निवेश से प्राप्त अंतिम राशि
SV =  Starting Value या निवेश की प्रारंभिक राशि
N   =  No of Years या कुल वर्ष

CAGR को एक उदाहरण से समझते है, जैसे हम म्यूच्यूअल फण्ड में 1 लाख रुपये इन्वेस्ट कर दिये और 6 साल बाद हमे कुल रिटर्न 1.7 लाख रुपये मिले। इस प्रकार हमें इस निवेश से कुल रिटर्न 70 हजार रुपये मिला। और यदि प्रतिशत में निकाले तो Total या Absolute Return

Total Return = 70/100*100= 70%

वैसे 70% रिटर्न बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन 6 सालों में सालाना औसतन = 70/6 = 11.67% रिटर्न मिला, जो कि अब काफी कम है। लेकिन ये सालाना औसतन रिटर्न में कुछ त्रुटि है या शुद्ध रूप में नहीं है।

शुद्ध रूप से कंपाउंडिंग सालाना औसत रिटर्न को CAGR की फार्मूला से काउंट कर सकते है।

CAGR = (FV/SV)^1/N - 1
           = (160000/100000)^1/6-1
           = 9.25%

इस प्रकार हम कह सकते है कि 6 सालों के बाद हमें हमारे इन्वेस्टमेंट में 9.25% CAGR का रिटर्न मिला, जो कि ज्यादा आकर्षक नहीं लगता है।

तो देखा दोस्तों यदि इस इन्वेस्टमेंट में Absolute Return 70% काफी अच्छा प्रतीत होता है, लेकिन हम CAGR अर्थात कंपाउंडिंग सालाना औसत रिटर्न 9.25% मिला है, जो कि काफी कम है।

CAGR का अधिकतर उपयोग हम शेयर मार्केट और म्यूच्यूअल फण्ड के रिटर्न को मापने के लिए करते है।

याद रखने योग्य पॉइंट:
1. CAGR हमेशा प्रतिशत में लिखा होता है।
2. इसका उपयोग दो या दो से अधिक सालों के इन्वेस्टमेंट में सालाना औसत रिटर्न को मापने के लिए करते है।
3. CAGR को एक्सेल शीट या किसी मोबाइल एप्प से आसानी से कैलकुलेट कर सकते है।


उम्मीद है दोस्तों इस पोस्ट से आपको CAGR आसानी से समझ आया होगा। पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट और म्यूच्यूअल फण्ड से संबंधित आर्टिकल पढ़ने के लिए इस ब्लॉग को जरूर विजिट करते रहे।
धन्यवाद!





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने